उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- केदारनाथ यात्रा के दौरान महिला की दर्दनाक मौत, घोड़े की टक्कर लगने से खाई में गिरी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मार्ग पर घोड़े से धक्का लगने के कारण नेपाल की एक महिला खाई में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसके अनुसार, चीड़वासा के पास हुई इस घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) मौके पर पहुंचा और उसने तलाशी अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- राज्य सूचना आयोग में चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा, सीएम धामी ने लांच किया ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल, बोले- आम जनता को मिलेगा ये बड़ा फायदा

पुलिस ने बताया कि घोड़े से धक्का लगने से खाई में गिरी महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जिसके शव को मुख्य मार्ग तक लाया गया। पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान जिरवा कोइरिन (45) के रूप में हुई है जो नेपाल के बोरा प्रदेश की रहने वाली थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- कक्षा 11वीं के छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम, जाने पूरा मामला....