उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ मुर्गी लेकर जा रहा पिकअप गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत, साथी घायल

  • नानकमत्ता से मुर्गियां लेकर आ रहा था वाहन

चंपावत न्यूज़– यहाँ टनकपुर-चंपावत एनएच पर पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- भाई से कहासुनी के बाद युवती ने गौला पुल से लगाई छलांग, युवकों ने बचाई जान

 

जानकारी के आनुसार शनिवार की सुबह टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोड़ी और बेलखेत के बीच स्थित भनारखोला के पास सुबह साढ़े पांच बजे पिकअप वाहन संख्या- यूके 06 सीडी-9253 दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल पुल के पास मलबा आने से काठगोदाम–रानीबाग–भीमताल मार्ग बाधित, पुलिस ने जारी की यातायात सूचना

 

इस हादसे में चालक दानिश उम्र 24 वर्ष पुत्र मोहम्मद नवीस अहमद, निवासी न्यूरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप वाहन स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन मुर्गियां लेकर नानकमत्ता से लोहाघाट जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिसमस व नववर्ष पर नैनीताल में ट्रैफिक रहेगा सुगम, SSP मंजुनाथ टीसी ने तैयार किया विशेष यातायात प्लान, रूट स्टीकर व शटल सेवा होगी लागू

 

घायल वसीम उम्र 28 वर्ष पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी न्यूरिया जिला पीलीभीत का प्राथमिक उपचार अमोड़ी के निजी क्लीनिक में करने के बाद उसे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है।