उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड- मौसम विभाग ने देहरादून सहित चार जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया, जानें कब से मिलेगी राहत।

उत्तराखंड मौसम अपडेट- उत्तराखंड के चार जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दून समेत सभी चार जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ( ब्रेकिंग न्यूज़) गर्लफ्रेंड ने सांप से कटवा के करवा दी बॉयफ्रेंड की हत्या, उत्‍तराखंड में पहला मामला, पढ़ें चौंकाने वाले तथ्‍य।

अगले तीन दिन तक प्रदेश में बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर कम हुआ है। इसके चलते 27 से 29 अगस्त तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में जुलाई में 552.7 एमएम बारिश हुई थी जो सामान्य से 32 फीसदी अधिक है। जबकि, 25 अगस्त तक 342.3 एमएम बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से पांच फीसदी अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, मानसून सीजन में अब तक बारिश के पैटर्न में बदलाव देखने को मिला है। तेज बारिश का मुख्य कारण सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी प्रणाली का प्रभाव है। अगले तीन दिन इसके कम होने का असर दिखेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दुचौड निवासी आभा ने मिसेज इंडिया वन इन ए मिलियन सौंदर्य प्रतियोगिता में जीता मिसेज उत्तराखंड 2022 का खिताब

इस बार दो मौसम प्रणालियों के मिलने से उत्तराखंड में बारिश तबाही मचा रही है। इससे पहले वर्ष 2013 में ऐसा हुआ था। तब केदारनाथ में भीषण आपदा आई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग जैसे-जैसे बढ़ेगी, मौसम प्रणालियों के मिलने की घटनाएं भी बढ़ेंगी। इसके चलते बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ निकाह के लिए तय किया रिश्ता, फिर बना लिए शारीरिक संबंध, अब दहेज का मांग कर रहा दूल्हा