उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में प्री-मानसून की दस्तक के साथ बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD की ओर से जारी किया गया अलर्ट

  • मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी की गई चेतावनी
  • बुधवार से पहाड़ से मैदान तक वर्षा होने की संभावना

 

मौसम का मिजाज बीते तीन दिन से शुष्क बना हुआ है। इससे सूरज अपने तेवर दिखा रहा है और तापमान में वृद्धि होने से लोग परेशान है। कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। अगले दो दिन 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गुलदार ने ग्रामीण पर किया हमला, लेकिन फिर खुद हो गया ढेर
ताप के बढ़ते प्रताप के बीच बुधवार से मौसम फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। प्री-मानसून की संभावित दस्तक के साथ अगले 11 से 14 जून तक प्रदेश में वर्षा होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

दरअसल, जून की शुरुआत झमाझम वर्षा के साथ हुई थी। पहाड़ से लेकर मैदान तक हुई बारिश ने गर्मी में सर्दी का जैसा अहसास भी कराया। लेकिन बीते तीन दिन में मौसम शुष्क रहने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्र में रविवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रिकार्ड किया गया।
बीते तीन दिन में अधिकतम पारे में पांच डिग्री तक वृद्धि देखने को मिली। तो वहीं रात का पारा 4.5 डिग्री तक बढ़ गया। ऐसे में भीषण गर्मी के प्रकोप संग गर्म हवाओं की मार प्रारंभ हो गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चंपावत के एक दिन में दो चक्कर लगाएगा हेलीकॉप्टर, जानें किराया

 

इधर, सोमवार और मंगलवार को भी गर्मी का प्रकोप बना रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। मगर उसके बाद निरंतर गिरावट की संभावना है।