उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइमनैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को पकड़ा, यूपी से स्मैक लाकर करता था तस्करी

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी शहर में लगातार स्मैक पकड़ी जा रही है। आज फिर एक स्मैक तस्कर को हल्द्वानी पुलिस ने दबोचा है। आज सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने खुलासा करते हुए बताया कि मंडी चौकी और एसओजी ने चैकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा है। जिसके पास से 68 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के लालकुआं उत्तरायणी एवं लोहड़ी मेला कार्यक्रम में आगमन पर खनन व्यवसाई काले झंडे दिखाकर करेंगे विरोध

पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम हसीब पुत्र सलीम अहमद निवासी मानपुर बहेड़ी यूपी बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। तस्कर ने बताया कि वह पुरानी आईटीआई बरेली रोड पर एलईडी बॉश नाम से एलईडी का कार्य करता है। वह बरेली से सस्ते दामों पर स्मैक खरीदकर हल्द्वानी में महंगे दामों पर बेचता था। लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दिया।