उत्तराखण्डकुमाऊं,

जागेश्वर धाम में असलहा पहुंचने से मचा हड़कंप, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सख्त किए नियम, मंदिरों में लगे चेतावनी पोस्टर

अल्मोड़ा न्यूज़- जागेश्वर धाम में असलहा पहुंचने की घटना के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसआई ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।

 

घटना के बाद संबंधित मंदिर परिसरों में आनन-फानन में चेतावनी पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इन पोस्टरों में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के हथियार लाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।

यह भी पढ़ें 👉  (श्रद्धांजलि)- भारत माता की जय' के नारों के बीच शहीद वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह खेतवाल को नम आंखों से दी जा रही अंतिम विदाई

 

एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद नीरज मैठाणी ने बताया कि यह कदम मंदिरों की पवित्रता बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  व्हाट्सएप पर भूल से भी न करे ये पांच काम ! वरना आपका व्हाट्सएप हमेशा के लिए बेन हो जाएगा

 

जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल तक नए फ्लेक्स बोर्ड तैयार कर मंदिर परिसरों में लगाए जाएंगे। इन फ्लेक्स बोर्ड में नियमों और प्रतिबंधों को विस्तार से दर्शाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्पष्ट जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ सड़क किनारे खड़ी स्कूटी में अचानक लगी आग, स्कूटी जलकर हुई खाक

 

एएसआई ने साफ किया है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।