अंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डराशिफल

पढ़िये आज का राशिफल इन राशियों को मिलेगा आर्थिक क्षेत्र में लाभ।

राशिफल के अनुसार आज यानि 06 जून पर सभी राशियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कोई नया व बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आप आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपका किसी परिचित से वाद-विवाद हो सकता है। व्यवसाय-व्यापार में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज दिन आपका शानदार निकलने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको किसी परिचित व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा। आप आज कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः भ्रष्टाचार के चार मामलों में आरोपी पांच अधिकारियों पर सरकार का शिकंजा, विजिलेंस की जांच के आदेश।

कर्क दैनिक राशिफल

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपको संभालकर चलने होगा। किसी बड़ी यात्रा आदि पर न जाएं। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय-व्यापार में आप आज कोई नया काम शुरू न करें। नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने खान-पान पर संयम रखे। आपका मन अशांत रहेगा। आप व्यवसाय में पाटनरों से नुकसान उठा सकते हैं। कोई नया काम आप शुरू न करें। परिवार में वाद-विवाद से बचें।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में एक माह में 16 करोड़ से अधिक की शराब, मादक पदार्थ व नगदी की बरामद, यहाँ सब से ज्यादा हुई जब्ती

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका मंगलमय रहेगा आप का मन आज आध्यात्म की और झुका रहेगा। स्वास्थ्य में आज आप लाभ महसूस करेंगे। आपका कोई पुराना काम आज आप फिर से शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। आप के सोचे हुए काम पूर्ण होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। परिवार व समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए कठिन परिश्रम का रहेगा। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। वाद विवाद से आप आज दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल

मकर दैनिक राशिफल

आज के दिन लम्बी यात्रा आदि पर न जाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। वाहन आदि संभालकर चलाएं। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आपका कोई विशेष काम रुक सकता है और परिवार में आपसी कलह हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप कोई बड़ा व्यवसाय आदि पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनो से मान-सम्मान प्राप्त होगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा बीतने वाला है। आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। कोई नया और बड़ा निवेश कर सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा और पत्नी से मतभेद खत्म होंगे।