उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

इस वर्ष दीपावली पर्व होगा 6 दिनों का, पढ़े पूरी खबर

दिवाली का त्यौहार काफी उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। इस वर्ष 5 दिनों का दिवाली पर्व 6 दिनों का होगा।

ज्योतिषों ने बताया कि दिवाली महापर्व की शुरुआत शुक्रवार 10 नवंबर को धनतेरस से होगी। 11 नवंबर को नरक चतुर्दशी छोटी दीपावली, 12 को दिवाली महालक्ष्मी पूजन, 14 नवंबर को अन्नकूट गोवर्धन पूजा, व 15 नवंबर को भाई दूज, यमुना स्नान होगा। वही 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या रहेगी। जिसमें श्रद्धा स्नान, दान, व्रत निमित्त वस्त्र दान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहां पानी के तेज बहाव में बहा मैजिक वाहन का चालक, खोजबीन जारी।

आचार्य रमेश दुर्गापाल ने बताया कि इस वर्ष सोमवती अमावस्या होने के कारण दिवाली का पर्व 6 दिन का हो गया है। तुर्दशीयुक्त अमावस्या प्रदोष कालीन होने से दिवाली का पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन अमावस्या तिथि दोपहर 2:44 बजे से शुरू होगी जो 13 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे तक रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड शासन में बड़ा फेर‍बदल, 15 आइएएस समेत 17 अधिकारियों के बदले पदभार, देखे लिस्ट

सनातनी पर्व धनतेरस धन सुख स्वस्थ और समृद्धि का पर्व है। त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर दोपहर 12:39 बजे से 11 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन लोग सभी प्रकार की खरीदारी के साथ चांदी के सिक्के, आभूषण आदि खरीदने हैं। छोटी दीवाली व नरक चतुर्दशी 11 नवंबर को और दिवाली महालक्ष्मी पूजन 12 नवंबर को होगा। 13 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे तक होने से इस दिन उदयकालीन सोमवती अमावस्या रहेगी। इसके अगले दिन 14 नवंबर को अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा और 15 नवंबर को भाई दूज यमुना स्नान होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : (जॉब अलर्ट) बेरोजगारों युवाओं के लिए विभिन्न विभागों में संस्थानों में रिक्तियों की जानकारी