उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ सात वोटों से मिली रोमांचक जीत: मनमोहन गडकोटी बने लाखनमंडी क्षेत्र पंचायत सदस्य

हल्द्वानी न्यूज़- लाखनमण्डी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में गुरुवार को बेहद रोमांचक मुकाबले के बाद मनमोहन गडकोटी ने जीत दर्ज की। एच.एन. इंटर कॉलेज, रामपुर रोड, हल्द्वानी में हुई मतगणना के अंतिम दौर तक नतीजा स्पष्ट नहीं था। अंततः मनमोहन गडकोटी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार बजेठा को केवल 7 मतों के बेहद मामूली अंतर से हराकर चुनावी बाजी मारी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 5 दिन से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

 

 

गडकोटी को कुल 528 विधिमान्य मत प्राप्त हुए, जबकि विनोद कुमार को 521 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी हेम चंद्र बजेठा को 226 मतों से संतोष करना पड़ा। मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और शांतिपूर्ण रही, और किसी भी मत को निरस्त नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की वारंटियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही, कालाढूंगी पुलिस ने 4 और लालकुआ पुलिस ने 1 कुल 5 वारंटियों को किया गिरफ्तार

 

 

इस करीबी मुकाबले ने क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। मनमोहन गडकोटी की जीत को उनके समर्थक ऐतिहासिक बता रहे हैं, वहीं इतने कम अंतर से हारने वाले विनोद कुमार के समर्थक परिणाम से हैरान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महिला प्रीमियर लीग में उत्तराखंड की चार बेटियां छाई, प्रेमा रावत को RCB ने 1.20 करोड़ में खरीदा

 

 

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और चुनाव प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता से संपन्न हुई।