उत्तराखण्डकुमाऊं,

हरिपुर तुलारामपुर अर्जुनपुर से सचिन कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित, जीत पर क्षेत्र में खुशी की लहर

लालकुआं न्यूज़– लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हरिपुर तुलारामपुर अर्जुनपुर ग्राम सभा से निवर्तमान ग्राम प्रधान सचिन कुमार ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज कर ली है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ चेकिंग के दौरान बाइक सवार के पास मिले एक लाख रुपये, पुलिस ने जब्त की रकम, अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाते समय पकड़ा

 

 

सचिन कुमार ने अपने समर्थकों और ग्रामवासियों का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता की उम्मीदों की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- सेंचुरी पेपर मिल में संरक्षा को लेकर आयोजित एक माह के जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने निकाली भव्य रैली

 

 

सचिन कुमार पहले भी ग्राम प्रधान के रूप में क्षेत्र की सेवा कर चुके हैं और उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कई विकास कार्य संपन्न हुए, जिससे उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला। अब बतौर क्षेत्र पंचायत सदस्य वे क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा प्रेमी, प्रेमिका के परिजनों ने की पहले प्रेमी की पिटाई, फिर शादी करवाई,

 

 

ग्रामवासियों ने भी उनकी जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि सचिन कुमार अपने अनुभव और कार्यशैली से क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे।