उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं पंचायत चुनाव: हरिपुर तुलारामपुर-अर्जुनपुर से गोपाल सिंह अधिकारी बने ग्राम प्रधान, 190 वोटों से दर्ज की जीत

लालकुआं न्यूज़– जनपद में पंचायत चुनाव के सभी क्षेत्रों के नतीजे आने के बाद अब लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभाओं की मतगणना का क्रम शुरू हो गया है। बुधवार रात 9 बजे से शुरू हुई मतगणना देर रात तक चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने प्रशासन द्वारा कराई जा रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य, प्राधिकरण द्वारा सरकारी भवनों में बेलदार पौधे लगाने के कार्यों का किया निरीक्षण

 

 

इसी बीच ग्राम हरिपुर तुलारामपुर-अर्जुनपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी गोपाल सिंह अधिकारी ने ग्राम प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कंचन भट्ट को लगभग 190 वोटों के अंतर से हराया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

 

 

गोपाल सिंह अधिकारी की जीत के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जीत के बाद उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि वे गांव के समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- निकाय चुनावों में EVM से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से होगा मतदान, जानें क्यों लिया गया ये फैसला