उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: शादी की खुशियां मातम में बदली, बोलेरो खाई में गिरने से दूल्हे के रिश्तेदार की मौत

अल्मोड़ा जिले के जैती क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बांसधार मोटर मार्ग पर एक महिन्द्रा बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दूल्हे के एक रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब 5:50 बजे हुआ। दुर्घटना में देवेन्द्र कुमार (35) पुत्र रामलाल, निवासी रीची बिल्लेख (रानीखेत) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देवेन्द्र कुमार दूल्हे के पिता के दामाद थे और शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां जेसीबी की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

 

वहीं, वाहन चालक प्रदीप कुमार पुत्र फूल चन्द्र, निवासी हल्द्वानी (जिला नैनीताल) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को खाई से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में दर्दनाक हादसा: 600 मीटर गहरी खाई में गिरने से पोस्टमैन की मौत, SDRF ने किया रेस्क्यू

 

घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैती ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

बताया जा रहा है कि मल्ला बिनौला तोक, जलना निवासी देव राम के पुत्र कमलेश की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान प्रदीप कुमार और देवेन्द्र कुमार शादी का सामान लेने के लिए रीची बिल्लेख (रानीखेत) से जैती बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कांग्रेस को लगा एक और झटका, इस जिला पंचायत सदस्य ने दिया पार्टी से इस्तीफा

 

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।