उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं निवासी युवक की बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, गंभीर रूप से घायल युवक को हल्द्वानी अस्पताल में किया भर्ती

लालकुआं न्यूज़– यहाँ बिंदुखत्ता के काररोड से बाइक द्वारा लालकुआं की ओर आ रहे इंटरमीडिएट के छात्र की बाइक अचानक शहीद स्मारक स्थल के समीप अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं ले जाया गया, उसके बाद उसे हल्द्वानी को रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घर के आंगन में घात लगाकर बैठा गुलदार 7 वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया, इस हाल में मिली मासूम


प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे नूर मोहम्मद पुत्र अशरफ शाह उम्र 19 वर्ष निवासी हाथीखान संजयनगर लालकुआं जोकि राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं में इंटरमीडिएट का छात्र है। वह बिंदुखत्ता के काररोड से बाइक द्वारा लालकुआं की ओर आ रहा था, कि छात्र की बाइक अचानक शहीद स्मारक स्थल के समीप दीवार से टकरा गई। जिसके चलते उसके सिर, हाथ एवं पांव में गंभीर चोट आ गयी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा बस एक्सीडेंट - 7 करोड़ मिले पर फिर भी लोनिवि ने नहीं लगाए क्रैश बैरियर, सीएम धामी ने बैठाई जांच

जिसे कोतवाली पुलिस एवं स्थानीय लोग पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं लाये, जहां से उसका प्राथमिक उपचार के बाद उसे वहां से हल्द्वानी को रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता सहित विभिन्न गांव के मालिकाना हक की मांग को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने वन मंत्री से की मुलाकात