उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में तैनात होमगार्ड जवान समेत दो को स्मैक के साथ पकड़ा

हल्द्वानी न्यूज- वनभूलपुरा में होमगार्ड जवान व उसके साथी को शुक्रवार रात लोगों ने घेर लिया। संदेह के आधार पर लोगों ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से 1.01 ग्राम स्मैक मिली। भीड़ ने दोनों को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ततैया के काटने से पिता-पुत्र की माैत, गाय चराने जा रहे थे दोनों जंगल

 

एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि शुक्रवार रात होमगार्ड का जवान निर्मल नौला व उसका साथ नफीस अंसारी वनभूलपुरा लाइन नं. 10 में टहल रहे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर लोगों ने दोनों को घेर लिया। भीड़ ने होमगार्ड जवान और दूसरे युवक की तलाशी ली तो दोनों के पास से एक ग्राम से अधिक स्मैक बरामद हुई। भीड़ ने दोनों को पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। स्मैक की पुड़िया भी पुलिस के हवाले की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार व्यक्ति गिरफ्तार, 14,920 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद

 

 

 

वही एसओ ने बताया कि दोनों स्मैक पीने के आदी हैं। बताया जा रहा है कि होमगार्ड का जवान लालकुआं में तैनात है। वह मूल रूप से गौलापार कुंवरपुर का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश सड़क हादसा: ओवरस्पीड, अश्लील डांस और तेज गानों के बीच मौत की रफ्तार, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत, हादसे से पहले का वीडियो आया सामने