उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,क्राइम

उधम सिंह नगर: यहाँ बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत ,एक गंभीर रूप से घायल।

उधम सिंह नगर न्यूज़– उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत सितारगंज में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है है यहां बघौरा गेट के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रिफर किया गया है।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक खटीमा मार्ग पर बघौरा गेट के पास कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बलजिंदर सिंह (21 वर्ष) पुत्र जीत सिंह और गुरचरण सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी बिडौरी गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र पहुंचाया। गम्भीर रूप से घायल होने के कारण दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पुलिस से बचने के लिए 16 दिन में 5798 किलोमीटर भागा, छह फरवरी को देहरादून में था, फिर वहाँ से दिल्ली गया

परिजनों के अनुसार नाजुक हालात देख वे बलजिंदर को बरेली ले जा रहे थे की रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। बलजिंदर के चाचा राजसिंह ने बताया कि बलजिंदर सिंह व गुरचरण सिंह सिडकुल की फैक्ट्री में मजदूरी कर लौट रहे थे। हादसे में गम्भीर स्थिति को देखते हुए दोनों को हल्द्वानी डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां बेहतर इलाज न मिलने से घायल बलजिंदर को बरेली ले जाया जा रहा था। उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ कारोबारी को अश्लील वीडियो भेजकर मांगी रकम, पीड़ित ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

उन्होंने बताया कि घायल गुरचरण सिंह को भी डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है। दोनों परिवार मजदूरी करते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर है। बलजिंदर दो भाइयों में बड़ा था।