उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ उप निरीक्षक पर चाय वाले की पिटाई का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

रुद्रपुर न्यूज़- आवास विकास कॉलोनी में चाय की ठेली लगाने वाले व्यक्ति ने पुलिस उप निरीक्षक पर लात-घूंसों से पिटाई करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

 

 

जगतपुरा निवासी हरीश आवास विकास क्षेत्र में एक स्कूल के पास चाय की ठेली लगाता है, जहां वह बीड़ी-सिगरेट भी बेचता है। गुरुवार रात वह हमेशा की तरह ठेली पर चाय बेच रहा था, तभी आवास विकास चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बीड़ी-सिगरेट बेचने पर उसका ₹500 का चालान काट दिया।

यह भी पढ़ें 👉  38th National Games का शुभारंभ करने कल देहरादून आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम धामी ने द‍िया था न‍िमंत्रण

 

आरोप है कि चालान काटने के बाद बिना किसी वजह के उप निरीक्षक ने हरीश के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के दो युवकों की सड़क हादसे में हुई मौत, आधी रात को सामने आया कोहरा, टैंकर में जा घुसी बाइक

 

 

इसके बाद शुक्रवार को चाय वाले की पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामला फैलने के बाद उप निरीक्षक reportedly मौके पर पहुंचे और हरीश के मोबाइल से जबरन वीडियो डिलीट कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(गजब) यहां महिला होमगार्ड की भर्ती में पुरुषों ने भी कर दिए आवेदन, देखे लिस्ट

 

 

फिलहाल पीड़ित चायवाले ने किसी भी थाने या विभाग में शिकायती पत्र नहीं दिया है। हालांकि, वायरल वीडियो के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोग घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।