उत्तराखण्डकुमाऊं,

केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक दिवंगत प्रहलाद मेहरा के घर पहुंच उनके परिजनों को ढाढस बधाया

लालकुआं न्यूज़– केंद्रीय मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट शुक्रवार को बिन्दुखत्ता के संजय नगर स्थित सुप्रसिद्ध लोक गायक प्रहलाद सिंह मेहरा के आवास में पहुंचकर उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी ने जिले को दी 778 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

केंद्रीय मंत्री भट्ट संजय नगर स्थित लोक गायक स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा के आवास पर पहुंचे जहां उनके आकस्मिक निधन पर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि पूरी दुनिया में उत्तराखंड की लोक संस्कृति के ध्वजवाहक रहे। लोक कलाकार का ऐसे आकस्मिक चले जाना उत्तराखंड की लोक कला और लोक गायकी की विरासत की बड़ी क्षति है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ स्कूटी से अवैध कच्ची शराब का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को 103 पाउच कच्ची शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्होंने स्वर्गीय मेहरा के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए दुखी परिवार से मिलकर उन्हें ढाढस बधाया।