उत्तराखण्डऑटोमोबाइलकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर आई अपडेट

हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 की नामावली ई-पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराये जाने तथा हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों के प्रयोगात्मक, आन्तरिक मूल्यांकन एवं प्रोजेक्ट वाले विषयों के प्राप्तांकों का संग्रहन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किये जाने के सम्बन्ध में।

 

उपर्युक्त विषयक आपको अवगत कराना है कि हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 की नामावली ई-पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों के प्रयोगात्मक, आन्तरिक मूल्यांकन एवं प्रोजेक्ट के प्राप्तांकों का संग्रहन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किये जाने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 2000 पुलिस कर्मियों की जल्द होगी भर्ती

 

विद्यालयों हेतु हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की अनुक्रमांकवार नामावली डाउनलोड करने के लिये नामावली पोर्टल दिनांक 08 जनवरी, 2025 प्रातः 10:00 बजे से उपलब्ध होगा। विद्यालय www.ubse.uk.gov.in के Board Examination Icone पर http://ubse.co.in पर क्लिक कर विद्यालय यूजर आई०डी० एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। विद्यालय की यूजर आई०डी० एवं पासवर्ड पूर्ववत् रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देखे आज का राशिफल, क्या कहते है आज आपके सितारे

 

2- हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की प्रयोगात्मक, आन्तरिक मूल्यांकन एवं प्रोजेक्ट की परीक्षाएं दिनांक 16 जनवरी, 2025 से 15 फरवरी, 2025 के मध्य सन्पादित की जानी है। हाईस्कूल परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों के प्रयोगात्मक, आन्तरिक मूल्यांकन एवं प्रोजेक्ट में प्राप्तांकों का संग्रहण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा। इण्टरमीडिएट के प्रयोगात्मक (आन्तरिक 50 प्रतिशत), आन्तरिक मूल्यांकन एवं प्रोजेक्ट के प्राप्तांकों के ऑनलाइन संग्रहण भी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) अब प्रदेश के ये आईएएस अधिकारी होंगे नए गृह सचिव, चुनाव आयोग ने लगाई मुहर