उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ 7 महीने के नवजात का फूला था पेट, X-Ray हुआ तो पता चला है प्रेग्नेंट, डॉक्टर ने बताया कैसे हुआ

उत्तराखंड के देहरादून से एक हैरान-परेशान कर देने वाला सामना आया है, जहां एक सात महीने का नवजात ‘प्रेग्नेंट’ निकला। दरअसल, बच्चे का पेट दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा था, जिसे लेकर परिवार बेहद परेशान था।

बच्चे का फूला पेट दिखाने के लिए परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। बच्चे के चेकअप के बाद सामने आई रिपोर्ट ने डॉक्टर के भी होश उड़ा दिए।

डॉक्टर ने परिवार को बताया कि बच्चे के पेट में भ्रूण है, जिसे सुनने के बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि ऑपरेशन के बाद बच्चे के पेट से भ्रूण को निकाल दिया गया है। मामले को लेकर डॉक्टर का कहना है कि ऐसे मामले कई लाखों नवजात में से किसी एक में देखने को मिलते हैं। ऐसे मामलों को फीटस-इन-फीटू कहा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षक का गणित, आंसरशीट चेकिंग में किया 12 + 15 = 17, आरटीआइ में सामने आई गड़बड़ी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देहरादून के जॉलिग्रांट स्वामी हिमालयन मेडिकल कॉलेज के बाल सर्जन डॉक्टर संतोष सिंह ने मामले की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 7 महीने के बच्चे का पेट अचानक बढ़ता देख उसके माता-पिता उसे यहां लेकर आए थे। बच्चे की शुरुआती जांच में लगा कि पेट में कोई असामान्य गांठ होगी। लेकिन एक्स-रे के बाद पता चला कि बच्चे के पेट में भ्रूण है। इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी गई और फिर ऑपरेशन के जरिये बच्चे के पेट से भ्रूण को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- आठ और नौ दिसंबर को देहरादून में रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग स्थल भी तय, प्लान देखकर ही निकले अपने घर से

डॉ.संतोष सिंह का कहना है कि फीटस-इन-फीटू मानव भ्रूण विकास की एक असामान्य घटना है। इसमें भ्रूण विकास के समय किसी अज्ञात वजह से एक भ्रूण दूसरे के अंदर विकसित होने लगता है, बिल्कुल एक परजीवी की तरह। इस बात का पता मां के गर्भ में ही अल्ट्रासाउंड से लगाया जा सकता है। हालांकि ज्यादा मामलों में इसका पता बच्चे के जन्म के बाद ही चलता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(अभी-अभी) यहां एंगल से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस