उत्तराखण्डगढ़वाल,चारधाम यात्रा

उत्तराखंड- यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, 9 हजार यात्री 24 घंटे तक जाम में फंसे, अब पुलिस की अपील…पर्याप्त श्रद्धालु पहुंचे, अन्य आज स्थगित करें यात्रा

उत्तरकाशी न्यूज़- यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 9000 से अधिक तीर्थ यात्रियों को करीब 24 घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ा। तीर्थ यात्री 24 घंटे से बड़कोट और जानकी चट्टी के बीच फंसे रहे।पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने खुद मौके पर जाकर किसी तरह से जाम को खुलवा दिया है।

 

 

पुलिस ने रविवार को यमुनोत्री आने वाले तीर्थ यात्रियों से यात्रा को स्थगित रखने की अपील की है। कहा है तीर्थ यात्री जहां हैं वहीं रुक जाइए। तीर्थ यात्रियों से हरिद्वार ऋषिकेश, विकासनगर, डामटा बड़कोट और उत्तरकाशी में ही रुकने के लिए कहा गया है। तीर्थ यात्रियों को विभिन्न पड़ावों पर ही रोका जा रहा है। जिसे यमुनोत्री धाम में जाम की समस्या न उत्पन्न हो।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - सीएम के सख्त निर्देश, बनभूलपुरा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ADG लॉ एंड ऑर्डर AP अंशुमन करेंगे हल्द्वानी कैंप, होगी बड़ी कार्यवाही

 

पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि गत शनिवार को जो जाम की स्थिति बनी थी, पुलिस ने रात भर ड्यूटी कर जाम को क्लियर कर दिया है, अभी ट्रैफिक सामान्य है। यातायात अभी व्यवस्थित ढंग से चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- रेलवे स्टेशन में रह रहे खानाबदोश परिवारों के बीच आपस मे हुई मारपीट, जीआरपी के जवानों के छुटे पसीने, देखे वीडियो

 

 

आज रविवार को 9000 की संख्या में तीर्थ यात्री जानकी चट्टी यमुनोत्री पहुंच चुके हैं। इसलिए उनकी तीर्थ यात्रियों से हाथ जोड़कर विनती है कि जो तीर्थ यात्री हरिद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी या अन्य किसी पड़ाव पर हैं। वह तीर्थ यात्री आज अपनी यमुनोत्री की तीर्थ यात्रा को स्थगित रखें। यमुनोत्री धाम में बिल्कुल भी कैपेसिटी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ नशे में धुत टुकटुक सवार तीन युवकों ने डंपर चालक का फोड़ा सिर, चालक गंभीर घायल, पुलिस ने दो को दबोचा, तीसरा मौके से हुआ फरार