उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, बरात में रोड लाइट की छतरी लेकर खड़े नाबालिग समेत दो श्रमिकों को कार ने रौंदा, हुई मौत

रुड़की न्यूज़- यहाँ शनिवार की देर रात बरात में रोड लाइट लेकर हाईवे किनारे खड़े नाबालिग समेत दो श्रमिकों को एक कार ने रौंद दिया। हादसे के बाद कार लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज मिथुन, वृषभ और कर्क राशि वालों की पद प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, जाने बाकी राशि वालों का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल

पुलिस के अनुसार, रात नौ बजे मंगलौर क्षेत्र के गांव लिब्बरहेड़ी में बरात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। हाईवे किनारे रोड लाइट लेकर चलने वाले दो श्रमिक हादसे में मंगलौर निवासी आशियान (12) और सावेज (25) अपने अन्य साथियों के साथ खड़े थे। इस बीच मंगलौर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने दोनों को कुचल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(दुखद) यहां हेड कांस्टेबल का हुआ आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

पुलिस दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया, शनिवार की रात करीब नौ बजे हादसा हुआ है। कार चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घर के भीतर विस्फोटक से उड़ा युवक का सिर और हाथ, पूरे कमरे में बिखरा पड़ा था खून ही खून, जांच शुरू,