उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, देहरादून के युवक की दर्दनाक माैत

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर डुंडा के पास सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। सिंगोटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में देहरादून निवासी एक युवक की माैत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के कई गांवों में लगे गैर हिन्दुओं के प्रवेश को लेकर साइन बोर्ड, लिखा- घूमना-व्यापार करना वर्जित, पुलिस ने लिया एक्शन

डुंडा चौकी प्रभारी तसलीम आरिफ ने बताया कि करीब तीन बजे कार हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ की टीम माैके पर पहुंची। कार में एक ही व्यक्ति सवार था। कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिरी थी। खड़ी चट्टान होने के कारण रेसक्यू में थोड़ी दिक्कतें भी आई।

यह भी पढ़ें 👉  एकादशी पर मातृशक्ति ने अवंतिका कुंज मंदिर में विधिवत खड़ी होली गायन से की होली पर्व की शुरुआत

 

घटनास्थल पर मिले आधारकार्ड से शव की पहचान ममलेश उम्र 42 वर्ष पुत्र रामलाल नई बस्ती, पार्क रोड देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने शव को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंच दिया है। परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ रिश्वत लेने में दोषी पीडब्ल्यूडी के जेई को 05 साल की कैद, ठेकेदार से लिए थे 8500 रुपये