उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ खाई में गिरा वाहन, दो दिन बाद हादसे का चला पता, चालक की मौत

ऋषिकेश न्यूज़- दो दिन से लापता एक मालवाहक वाहन (यूटिलिटी) नरेंद्रनगर–गुजराड़ा मोटर मार्ग पर गहरी खाई में गिरी मिली। दुर्घटना में यूटिलिटी चालक की मौत हो गई, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

गुरुवार को थाना नरेंद्रनगर की ओर से एसडीआरएफ को फोन पर अवगत कराया गया कि नरेंद्रनगर–गुजराड़ा मार्ग पर एक यूटिलिटी गहरी खाई में गिरी है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम को तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का बड़ा पलटवार: 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून-टिहरी समेत कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश

 

घटना स्थल पर मौजूद सिविल पुलिस व स्थानीय नागरिकों से सूचना एकत्र करने पर पता चला कि घटना 13 अगस्त शाम की है। उक्त वाहन रोड हेड से लगभग 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरा था।

यह भी पढ़ें 👉  यहां नौकर अपनी मालकिन के 10 लाख लेकर हुआ फरार महिला ने लगाई एसएसपी से गुहार

 

टीम ने रेस्क्यू कर वाहन से एक मृत व्यक्ति का शव बरामद किया। जिसकी पहचान वीर सिंह उम्र 48 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह, निवासी ग्राम भैंगारकी पोस्ट आगराखाल नरेन्द्रनगर टिहरी गढ़वाल के रूप में की गई।

 

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि दुर्घटना में अन्य व्यक्ति के होने की संभावना को देखते हुए घटना स्थल के आसपास क्षेत्र में गहन सर्च भी किया गया, जिसमें एक मोबाइल भी प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ संयुक्त चेकिंग के दौरान लालकुआं पुलिस व जनपद SOG ने 04 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

 

वही एसडीआरएफ ने चालक के शव को पोस्टमार्टम तथा अन्य कार्यवाही के लिए सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।