उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- अनिवार्य तबादले के बाद अब गंभीर बीमार शिक्षकों के होंगे तबादले, विभाग को मिले 300 आवेदन

शिक्षा विभाग में धारा 27 के तहत शिक्षकों के तबादलों की तैयारी है। विभाग को तबादलों के लिए करीब 300 शिक्षकों के आवेदन मिले हैं। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान के मुताबिक, तबादलों के प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा। शासन में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी इन पर निर्णय लेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहारादून- सीएम धामी से कर्मचारियों ने 31अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की मांगा की

 

प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादलों के लिए तबादला एक्ट बना है। तबादला एक्ट के तहत अनिवार्य और अनुरोध के आधार पर तबादले किए जाते हैं। इसके बाद उन शिक्षकों के तबादले किए जाते हैं, जो एक्ट के दायरे में नहीं आते। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी धारा 27 के तहत होने वाले इन तबादलों पर निर्णय लेती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव मनोनीत

 

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिक के सहायक अध्यापक से लेकर सहायक अध्यापक एलटी एवं प्रवक्ताओं के तबादलों के लिए विभाग को आवेदन मिले हैं। उधर, प्रदेश की शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने कहा, धारा 27 के तहत तबादलों के लिए सूची बनी है। जिसे शासन को भेजा जाएगा। शासन स्तर से इन तबादलों पर निर्णय लिया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  13 मार्च तक दोगुनी रफ्तार से पूरे हों विकास कार्य: डीएम ललित मोहन रयाल