उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ युवक ने सदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच

ऋषिकेश न्यूज- हरिद्वार जिले के ऋषिकेश में एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहाँ रेलवे रोड पर मोबाइल की दुकान का संचालन करने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में ही फांसी लगा ली। जिसे परिवार वाले तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए अधिशासी अभियंता के घरों की तलाशी में विजलेंस को लाखों रुपये हुए बरामद, आज कोर्ट में पेश किया जाएगा

निरंकारी के अनुसार सौरभ खट्टर उम्र 32 वर्ष की रेलवे रोड पर व्हाट्सएप टेलीकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान है। वही कोतवाल केआर पांडेय ने बताया की सोमवार की सुबह सौरभ ने दुकान खोली थी। कुछ देर बाद उसका भाई दुकान पर पंहुचा तो दुकान का शटर बंद मिला। जब उसने शटर खोलकर देखा तो सौरभ दुकान के भीतर फांसी पर लटका हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ‘पैसा दोगुना’ स्कीम का बड़ा खुलासा, GMFX Global Limited पर 39 करोड़ की ठगी का आरोप, कमिश्नर ने दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सौरव को फंदे से नीचे उतारकर उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अभी अविवाहित है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बीएड की फर्जी डिग्री से पाई नौकरी, तीन शिक्षिकाओं को पांच-पांच वर्ष की जेल