उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बदमाशों ने सिग्नल पर मिट्टी लगाकर रोकी दो ट्रेनें, लूट की कोशिश, विरोध करने पर किया पथराव

यहाँ सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास शुक्रवार को दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने सिग्नल पर मिट्टी लगाकर दो ट्रेनों को रोक दिया और लूटपाट का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ युवकों को लग्जरी गाड़ियों का रौब दिखाना पड़ा भारी, पुलिस से अभद्रता करने पर 3 गाड़ियाँ सीज – 10 लोगों पर कार्यवाही

 

इतना ही नहीं बदमाशों ने यात्रियों के विरोध करने पर ट्रेन पर पथराव भी किया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल प्रहलाद मीणा की सख्ती रंग लाई: पंचायत चुनाव से पहले दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 15 पेटी अवैध शराब व ₹73,800 नगदी बरामद

 

वही एसओ जीआरपी संजय शर्मा ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े तीन बजे की है। पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और गोरखपुर चंडीगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को कुछ बदमाशों ने सिग्नल पर मिट्टी लगाकर रोक दिया। इसके बाद लूट का प्रयास किया, लेकिन यात्रियों के शोर मचाने और ड्राइवर की सतर्कता से लूट की घटना होने से बच गई। वही पुलिस को बावरिया गैंग की तरफ संदेह है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के प्रतीकात्मक मंदिर निर्माण को लेकर आक्रोश, जनप्रतिनिधियों ने किया धरना प्रदर्शन