उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ सड़क पर टहल रही महिलाओं को बाइक सवार ने मारी टक्कर, एक महिला की मौके पर मौत, 2 लोग घायल, पढ़े पूरी खबर..

खटीमा न्यूज़- यहाँ रात्रि खाना खाने के बाद सड़क पर टहलने निकली महिलाओं को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला और बाइक सवार घायल हो गए। घटना से मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर है।

बताते चले कि खटीमा के पचौरिया गांव निवासी विमला देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी रमेश सिंह गांव की ही रेनू देवी और जानकी देवी के साथ शनिवार रात्रि साढ़े नौ बजे खाना खाकर अपने गांव की सड़क पर टहलने निकली थीं। इस बीच वह गांव स्थित सस्ते गल्ले की दुकान के सामने पहुंचे थे ही तो पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में विमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वही इस हादसे में रेनू देवी और बाइक सवार बनबसा फागपुर निवासी प्रेम प्रकाश घायल हो गए, जबकि जानकी देवी बाल-बाल बच गई। घायलों को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेनू को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान बाइक चालक अस्पताल से भाग निकला। मंगलवार को पुलिस ने विमला देवी शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मौत की सूचना के बाद मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करने वाले विमला देवी के पति घर के लिए रवाना हो गया है। उनकी कोई संतान नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बुक सैलरो द्वारा की जा रही मनमानी की शिकायत पर डीएम वंदना सिंह हुई सख्त, दिए ये निर्देश

चार माह में सड़क दुर्घटनाओं में 24 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

खटीमा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर हुई दुर्घटनाओं में चार माह में 24 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है। इसके बावजूद क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है।