उत्तराखण्डकुमाऊं,
भ्रष्टाचार के खिलाफ कुमाऊं विजिलेंस का पोस्टर अभियान शुरू

हल्द्वानी न्यूज़- भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की पहल को साकार करने के लिए कुमाऊं विजिलेंस ने मंडल के सभी जिलों में पोस्टर अभियान शुरू किया है। शनिवार से शुरू हुए अभियान में नैनीताल और यूएस नगर जिले के सरकारी दफ्तरों में पोस्टर चस्पा किए।
साथ ही लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने और विजिलेंस तक बिना डरे शिकायत पहुंचाने की अपील की। कुमाऊं विजिलेंस के सीओ अनिल सिंह मनराल ने बताया कि विजिलेंस मुख्यालय के निर्देश पर अभियान शुरू किया है। इस बार की थीम भ्रष्टाचार गंभीर अपराध है, इसकी शिकायत करें रखी गई है।
