उत्तराखण्डकुमाऊं,

बागेश्वर- यहाँ रिटायर्ड सैनिक ने नदी में कूदकर दी जान, रेस्क्यू टीम ने बरामद किया शव।

बागेश्वर न्यूज़– उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में मंगलवार को सीआरपीएफ से रिटायर्ड सैनिक ने सरयू नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। वही रेस्क्यू टीम ने बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- त्योहार पर मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं! पूरे राज्य में एसओपी हुई जारी, कभी भी भरे जा सकते हैं सैंपल

वही पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि रघुवीर सिंह बिष्ट उम्र 70 वर्ष पुत्र गोपाल सिंह सुबह करीब नौ बजे घर से निकले थे और अचानक उन्होंने सरयू नदी में छलांग लगा दी। वही स्थानीय लोगों ने जैसे ही बुजुर्ग को कूदते हुए देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईकोर्ट इस मामले में हुआ सख्त, राज्य सरकार, एरीज प्रशासन और वन विभाग से जवाब तलब, जानिए पूरा मामला

वही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सरयू नदी से बुजुर्ग का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल बुजुर्ग के नदी में कूदने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों का बलिदान, खबर से शोक में डूबी देवभूमि