उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन तेज बारिश के आसार; इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में शनिवार को सुबह से धूप खिली रही, जबकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दोपहर बाद कई इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ी और शाम के समय कुछ स्थानों पर तेज बौछारें भी पड़ीं। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना जताई है।

 

 

देहरादून में शनिवार सुबह से धूप खिली रही। दोपहर बाद आसमान में बादल मंडराने लगे, जिससे उमस बढ़ गई। तापमान में भी करीब चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, शाम को हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निकाय चुनाव- आरक्षण व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 14 पालिकाओं और 23 पंचायतों में OBC वार्ड की सीटें खत्म

 

 

रविवार को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कई जगह गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहाँ अब एक और भ्रष्ट अधिकारी रंगे हाथ रिश्वत ले हुआ गिरफ्तार

 

 

इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है।

 

 

देहरादून समेत कई जिलों में यलो अलर्ट

प्रदेश के शेष जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। यहां कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर हो सकते हैं। आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है।

 

 

देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड सरकार की बड़ी पहल अब स्कूलों में बच्चों को मिलेगा ये पोष्टिक भोजन

अगले तीन दिन सतर्क रहने की जरूरत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। बारिश के तेज होने से पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें अवरुद्ध होने का खतरा बढ़ सकता है।

 

 

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति और सड़क मार्ग की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।