उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ यात्रियों को लेकर जा रही बस सड़क पर पलटी, मौके पर मची चीख पुकार

नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर एक बस के पलटने की सूचना से हड़कंप मच गया।  दुर्घटना टिपरी के समीप हुई, जहां अचानक बस सड़क पर पलट गई। बस में सवार यात्रियों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 80 मीटर गहरी खाई में गिरे शख्स की बची जान, SDRF की टीम ने 18 घंटे पैदल चल किया रेस्क्यू

 

 

 

नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर टिपरी से करीब 1.5 किमी आगे डबा खाले नामे तोके स्थान पर एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और तत्काल एक टीम को घटनास्थल पहुंची। बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। इन्हें 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव भेजा गया है।

इसके अलावा करीब 15 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रही थी। सभी यात्री गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- सेंचुरी मिल के सीईओ अजय गुप्ता ने किया ध्वजा रोहण, कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी किया सम्मानित