उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ सड़क किनारे दौड़ रही युवती को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत

सितारगंज न्यूज़- उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज के नकुलिया मार्ग पर शनिवार शाम अनियंत्रित कार की टक्कर से एक युवती की मौत हो गई। कार के साथ युवती घिसीटते हुए काफी दूर तक गई। आरोपी चालक कार को छोड़कर मौके से भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में राशन कार्डों के सत्यापन अभियान के चौथे दिन मिले 12 अपात्र कार्ड धारक

जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम नकुलिया, गगनपुर निवासी मीना बोरा उम्र18 वर्ष पुत्री रतन सिंह बोरा सड़क के किनारे रोजाना की तरह दौड़ लगा रही थी। उसके पीछे कुछ बालक-बालिकाएं भी दौड़ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड- यहाँ तीन वर्षीय मासूम को उठा ले गया गुलदार, सीढ़ी चढ़कर घर में जा रहा था मासूम

वही सितारगंज से आ रही कार ने मीना को जोरदार टक्कर मार दी। वही राहगीरों ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट पंचायत चुनाव फायरिंग: थानाध्यक्ष निलंबित, सीओ भवाली पर विभागीय कार्यवाही की संस्तुति

वही पुलिस का कहाँ है कि फिलहाल मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। अगर मृतक युवती के परिजनों से तहरीर दी जाती है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।