उत्तराखंड- इस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों के प्रभार बदले गए


देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड शासन ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत प्रमुख वन संरक्षक से लेकर डीएफओ स्तर तक कई अधिकारियों के प्रभारों में परिवर्तन किया गया है।
मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं –
प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) समीर सिन्हा कैंपा की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।
रंजन कुमार मिश्रा से वन संरक्षण नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है।
नीना ग्रेवाल को उत्तराखंड वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया।
एसपी सुबुद्धि को प्रमुख वन संरक्षक (वन संरक्षण नोडल अधिकारी) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।
अपर सचिव कहकशां नसीम को बदला गया है। उनकी जगह कल्याणी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब कल्याणी अपर सचिव वन और यमुना सर्कल देखेंगी। जबकि कहकशां नसीम को प्रतिनियुक्ति पर जलागम भेजा गया है।
सुशांत पटनायक को वन अग्नि एवं आपदा प्रबंधन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
तेजस्विनी पाटिल को मुख्य वन संरक्षक और निदेशक वन प्रशिक्षण पद से हटाकर मुख्य वन संरक्षक कार्य योजना और कुमाऊं चीफ की जिम्मेदारी दी गई।
संजीव चतुर्वेदी से कार्य योजना की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें मुख्य वन संरक्षक, निदेशक वानिकी प्रशिक्षण अकादमी बनाया गया।
धीरज पांडे को गढ़वाल का चीफ बनाया गया।
नीतीश मणि त्रिपाठी को CF साउथ सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। वे अब तक जैव विविधता में तैनात थे। वहीं टीआर बीजू लाल को यहां से हटाकर सदस्य सचिव उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड भेजा गया है।
पंकज कुमार को वन संरक्षक अनुसंधान की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे निदेशक नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व का प्रभार वापस लिया गया है।
चंद्रशेखर जोशी को प्रभारी वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं बनाया गया। अब तक वे नैनीताल डीएफओ थे।
आकाश गंगवार को नया नैनीताल डीएफओ नियुक्त किया गया है।
DFO फेरबदल –
वैभव कुमार को हरिद्वार से चकराता भेजा गया।
स्वप्निल को गढ़वाल से हरिद्वार भेजा गया।
दिगांथ नायक को नरेंद्र नगर का डीएफओ बनाया गया।
जीवन मोहन को नरेंद्र नगर से लैंसडाउन भेजा गया।
अभिमन्यु को चकराता से हटाकर गढ़वाल में डीएफओ बनाया गया।
सर्वेश कुमार को केदारनाथ का डीएफओ नियुक्त किया गया।
ध्रुव सिंह मार्तोलिया को रामनगर डीएफओ की जिम्मेदारी दी गई।
तरुण एस को कालागढ़ का डीएफओ बनाया गया। (राहुल मिश्रा से यह जिम्मेदारी वापस ली गई।)
आदित्य रन को बागेश्वर का डीएफओ बनाया गया।
रजत सुमन को रुद्रप्रयाग का डीएफओ बनाया गया।
महातिम यादव को उपनिदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व से हटाकर उपवन संरक्षक नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की जिम्मेदारी दी गई।
प्रणाली रमेश को उपवन संरक्षक (वन संरक्षण) की जिम्मेदारी दी गई।
नरेश कुमार को अपर प्रमुख वन संरक्षक जाएका भेजा गया है।
👉 कुल मिलाकर इस बड़े फेरबदल में शासन ने कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए हैं। प्रमुख वन संरक्षक स्तर से लेकर डीएफओ स्तर तक हुई इस अदला-बदली को वन विभाग के कामकाज को और सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

