उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ नए साल के जश्न के बीच चले युवकों में जमकर लात-घूसे, जाने कारण

अल्मोड़ा न्यूज़– अल्मोड़ा जिले के एसएसजे परिसर के छात्रावास में नए साल के जश्न के बीच छात्रों और कुछ अन्य स्थानीय युवकों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। घटना में दो छात्रों को चोट आई, इनका बेस अस्पताल में उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन पांच राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, मिल सकती है कोई अच्छी खबर, जाने बाकी राशियों का हाल, पढ़े दैनिक राशिफल

जानकारी के अनुसार, लोअर मालरोड स्थित एसएसजे परिसर के छात्रावास में रविवार देर रात नए साल का जश्न चल रहा था। आरोप है कि इसी बीच कुछ स्थानीय युवक छात्रावास में घुस गए। छात्रों और युवकों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) इस विभाग में 2364 पदों पर स्थानीय बेरोजगार को मिलेगी प्राथमिकता, पढ़े पूरी खबर।

घायल दो छात्रों को उपचार के बाद बेस अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। इधर, कोतवाल अरुण कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था भंग करने पर दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरी-केदार धाम में बढ़ेगी सुरक्षा, AI क्लाउड सिस्टम से होगी 24x7 निगरानी; चढ़ावा चोरी के बाद बीकेटीसी का बड़ा फैसला