उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ चला जिला विकास प्राधिकरण का पीला पंजा, अवैध दुकानों पर की कार्यवाही, भड़के व्यापारी

नैनीताल न्यूज़- भीमताल जिला विकास प्राधिकरण की ओर से सोमवार को सातताल में अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया गया। दुकानों को तोड़ता देख व्यापारी प्राधिकरण और प्रशासन के खिलाफ भड़क गए और लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही बिना सूचना दिए दुकानें हटाने का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रिश्वतखोरी पर विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, 20 हजार लेते दो फॉरेस्ट गार्ड रंगे हाथ गिरफ्तार

लोगों का विरोध देख पुलिस ने सभी को बड़ी मुश्किल से शांत कराया। व्यापारियों ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से सातताल में जो पक्की दुकानें बनाई गई वह सीमित लोगों को आंवटित की गई है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण को सभी व्यापारियों को दुकानें आवंटित करनी चाहिए। ताकि लोगों को बेरोजगार ना होना पड़े। प्राधिकरण की कार्यवाही के चलते भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सड़क पर खड़े डंपर से टकराई कर्मचारियों को ले जा रही बस, हादसे में 22 लोग घायल

 

 

प्राधिकरण के सहायक अभियंता शिवम धिमान ने बताया कि सोमवार को सातताल में अतिक्रमण से बनाई गई दुकानों को हटाया गया है। प्राधिकरण की ओर से 20 दुकानों का आवंटन किया गया है और बीस दुकानें और आवंटित की जानी है। दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता निवासी परिवार के छह लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम, क्षेत्र में शोक की लहर