उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ शादी से पहले लापता युवती की लाश गंगनहर में मिली, घर की खुशियां मातम में बदलीं

हरिद्वार जिले के रुड़की से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से कुछ दिन पहले लापता हुई युवती का शव गंगनहर से बरामद हुआ है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार युवती सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की निवासी थी और उसकी शादी 6 मई को राजस्थान के एक युवक के साथ तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं और परिवार खुशियों में डूबा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ आधी रात नशे में धुत युवतियों ने काटा हंगामा, ई-रिक्शा का शीशा तोड़ा, किया बवाल, देखे वीडियो।

 

बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को युवती अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने 26 अप्रैल को पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बावजूद कई दिनों तक युवती का कोई सुराग नहीं लग सका।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का कहर: 4 ओर 5 मई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश-ओलावृष्टि और 50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

 

इसी बीच गंगनहर के मोहम्मदपुर झाल से एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान लापता युवती के रूप में हुई। यह खबर मिलते ही परिवार पूरी तरह टूट गया।

 

जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शहनाई बजने वाली थी, वहां अब मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहाँ अब एक और भ्रष्ट अधिकारी रंगे हाथ रिश्वत ले हुआ गिरफ्तार

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या—दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

 

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।