उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- (बड़ी खबर) कांग्रेस ने बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर की प्रत्याशियों की घोषणा, इन पर खेला दांव

कांग्रेस ने बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लखपत बुटोला को पार्टी ने बद्रीनाथ सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि काजी निजामुद्दीन को मंगलौर सीट पर उतारा है।

 

वहीं भाजपा ने भी बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा पहले कर दी है। बद्रीनाथ से पार्टी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने विधानसभा सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ कलश यात्रा के दौरान ध्वज लेकर चल रहे दो सगे भाई हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से हुए घायल, दोनों घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल में किया भर्ती

 

जबकि भाजपा ने मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उसी दौरान यह माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें मंगलौर विस सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: निजी अस्पतालों में आयुष्मान सुविधाएं होंगी स्पष्ट, गोल्डन कार्डधारकों के लिए CMO के सख्त निर्देश

 

दूसरी तरफ मंगलौर सीट से बसपा ने  की ओर से दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना में देरी, विधायक के बयानों से जनता में नाराज़गी