उत्तराखण्डकुमाऊं,

माँ अवंतिका धाम में सीईओ अजय गुप्ता ने की पूजा, दिव्यांग बेटी को भेंट की इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल

लालकुआं न्यूज़– सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय गुप्ता ने शनिवार को माँ अवंतिका धाम पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सरोकार निभाते हुए दिव्यांग बेटी नीतू को इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल भेंट की। ट्राई साइकिल मिलने पर नीतू और उसके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : (बड़ी खबर) मौसम विभाग ने जारी किया अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल जिले में भी ऑरेंज अलर्ट

 

 

 

मंदिर समिति की ओर से सीईओ अजय गुप्ता का स्वागत किया गया तथा उन्हें माँ का आशीर्वाद एवं स्मृति चिह्न भेंट किया गया। उपस्थित लोगों ने सेंचुरी प्रबंधन की इस पहल को मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां सांड से टकराकर स्कूटी सवार नलकूप विभाग के मिस्त्री की हुई मौत, हेलमेट भी नहीं बचा पाया

 

 

कार्यक्रम में सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर जोशी, सभासद धन सिंह बिष्ट, नंदन राणा, हेमंत पांडे सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, सेंचुरी मिल के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ व्हाट्सएप कॉल से अश्लील वीडियो बनाकर युवक को किया ब्लैकमेल, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू।