उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- धामी कैबिनेट बैठक आज, योग नीति पर लग सकती है मुहर, सहकारी समितियों की नियमावली का आ सकता है प्रस्ताव

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज बुधवार को राज्य सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में योग नीति के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- बागेश्वर उपचुनाव से पहले कॉग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी प्रत्याशी रंजीत दास हुए भाजपा में शामिल।

बैठक में सहकारिता, उच्च शिक्षा, राजस्व, वित्त, कार्मिक समेत कई विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सहकारिता विभाग सहकारी समितियों की नियमावली का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सांड से टकराने पर बाइक से घर जा रहे युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

 

इस प्रस्ताव के तहत सहकारी समितियों के निष्क्रिय सदस्यों को भी वोट देने का अधिकार मिल जाएगा। निकायों में ओबीसी आरक्षण को लेकर अध्यादेश को राजभवन की मंजूरी के बाद अब इसकी नियमावली तैयार होनी है। कैबिनेट बैठक में नियमावली का प्रस्ताव चर्चा के लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम धामी ने उत्तराखंड के दो प्रसिद्ध लोकगायक को उत्तराखंड गौरव सम्मान से किया सम्मानित