उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, परिवार के दो लोगों की मौत, चार घायल

  • पौड़ी के सतपुली में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई
  • सतपुली थाना क्षेत्रान्तर्गत मल्ली में बाइक दुर्घटनाग्रस्त

रुद्रप्रयाग न्यूज़– उत्‍तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। डूंगरी मोटरमार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड भर्ती नियमावली में टंकणीय त्रुटि, अग्निशमन पदों के शारीरिक दक्षता मानक होंगे संशोधित

 

रुद्रप्रयाग में गुरुवार सुबह 6:28 पर चोपड़ा डुगरी मोटरमार्ग पर एक वाहन (वाहन संख्या यूके13ए 4341) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। सभी लोग ग्राम डुगरी के निवासी व एक ही परिवार के हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- खाने की तलाश में आबादी में पहुंचा भालू, कनस्तर में फंसा सिर, चार घंटे तक अटकी रही जान, वीडियो

 

वही सूचना मिलने पर राहत बचाव के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार घटना का विवरण इस तरह है।

घायलों के नाम

  1. जितपाल पुत्र बुद्धि लाल, उम्र-50 वर्ष
  2. बुदि लाल पुत्र हीरु लाल, उम्र-70 वर्ष
  3. देवेश्वरी देवी पत्नी जितपाल, उम्र- 45 वर्ष (गम्भीर घायल)
  4. पुजा पुत्री, जितपाल उम्र -27 वर्ष
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां ट्रेन की चपेट में आकर युवक हुआ गम्भीर घायल, नहीं पहुंची एंबुलेंस तो रेलवे ट्रैक पर तड़पता रहा युवक, पढ़े पूरी खबर।

मृतकों के नाम

  1. कलपेश्वरी पत्नी बुद्धि लाल, उम्र -58 वर्ष
  2. आरती पुत्री जितपाल, उम्र -24 वर्ष