उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- शीतलहर और घने कोहरे के चलते इस जिले में 30–31 दिसंबर को कक्षा 12 तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद

शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा 29 दिसंबर 2025 को प्रातः 11:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद ऊधम सिंह नगर में 30 से 31 दिसंबर 2025 तक प्रातः काल से मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने को वनाधिकार समिति बिंदुखत्ता की बैठक का आयोजन

 

मौसम की गंभीर स्थिति और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं जीवन पर संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 30 दिसंबर एवं 31 दिसंबर 2025 (मंगलवार व बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सीबीआई की बड़ी कार्यवाही, इन अधिकारियों को लिया हिरासत में, चल रही है पूछताछ

 

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जारी किया गया है। समस्त तहसीलों एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

 

जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई विद्यालय या संस्थान इस आदेश की अवहेलना करता पाया गया तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ 247 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही, साथ ही शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे लोगो पर कसा शिकंजा

 

शीतलहर और कोहरे के चलते प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।