उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला, जांच में जुटी पुलिस, स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी

हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बहरहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहाँ आसमान से बरसी आफत, आकाशीय बिजली गिरने 13 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग।

 

 

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पुलिस को प्रेम टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग के पास शव मिलने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव कीचड़ में सना हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के जन्मदिवस पर हवन यज्ञ करने के साथ-साथ बच्चों को स्कूल बैग और आशा कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

 

वही चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव देवेंद्र राणा ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक नशे का आदी था। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में 1 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश