उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ तेज रफ्तार कैंटर ने ऑटो को मारी टक्कर, दो छात्रों की मौत, तीन घायल

बाजपुर न्यूज़– उत्तराखंड के बाजपुर में यूपी बॉर्डर पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। कैंटर ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में बाजपुर निवासी दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। टेंपो में सवार चार महिलाएं भी चोटिल हुई हैं। सूचना पर यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक सहित कैंटर को कब्जे में ले लिया। मृतक अर्जुन 11वीं और निशांत 10 वीं का छात्र था। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) राज्य में 22 जनवरी की छुट्टी का आदेश हुआ जारी

जानकारी के अनुसार, बाजपुर के गांव बहादुरगंज निवासी अर्जुन, निशांत और रवि अपने रिश्तेदार की तेरहवीं रस्म में रामपुर के गांव ढिलिया टांडा गए थे। शुक्रवार देर शाम टेंपो से वह वापस लौट रहे थे। तभी रामपुर रोड चेक पोस्ट के पास सामने से आ रहे एक कैंटर ने टेंपो को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ विशालकाय भालू घुसने से मचा हड़कंप, देखे वीडियो

इस हादसे में अर्जुन उम्र 15 वर्ष की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में निशांत उम्र 16 वर्ष को बाजपुर सीएचसी में लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रवि को बाजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बस और बोलेरो की आमने-सामने हुई टक्कर में दो तीर्थयात्रियों की मौत, अन्य सात घायल

वही सूचना मिलने पर यूपी के मसवासी चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह, सीओ अनुज चौधरी, स्वार कोतवाल कोमल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं पुलिस ने कैंटर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है।