उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ GRP जवान की संदिग्ध मौत, रेलवे बैरक में फंदे से लटका मिला शव

चंपावत न्यूज़– चंपावत में रेलवे पुलिस (GRP) के एक जवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे बैरक के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान सिमलटुकरा, बाराकोट निवासी प्रकाश सिंह बोहरा (27) पुत्र नारायण सिंह के रूप में हुई है। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकाश सिंह बोहरा 8 जनवरी को दिन की ड्यूटी पूरी करने के बाद शाम को रेलवे बैरक लौटे थे। देर रात एएसआई कैलाश नाथ ने जब उनके कमरे की ओर देखा तो प्रकाश सिंह पंखे के कुंडे से फंदे पर लटके हुए मिले। घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (ब्रेकिंग न्यूज़) कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया अपने पद से इस्तीफा

 

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कमरे को सील कर दिया गया। जवान के परिजनों को भी तुरंत घटना की जानकारी दी गई। प्रारंभिक जांच में मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जवान की मौत के सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विद्यालय परिसर के पास जली अवस्था में मिला शिक्षक का शव, मचा हड़कंप

 

शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और एक छोटे बच्चे को छोड़ गए हैं। जवान की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मामूली बात पर बदमाश ने की घर पर फायरिंग, मचा हड़कंप, सीसीटीवी में कैद हुई घटना।

 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।