उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- कुमाऊँ में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात, चोरगलिया के शेर नाले में खिलौने की तरह बही पर्यटकों की कार, देखे वीडियो।

उत्तराखंड न्यूज़- उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं में शुक्रवार को बारिश ने जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया। बारिश से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गए हैं। वही नैनीताल में चोरगलिया का शेर नाला बारिश के बाद ऊफान पर आ गया। जिसमें नाला पार कर रहे लखीमपुर खीरी के पर्यटकों की कार पानी के तेज बहाव में खिलौनी की तरह बह गई।

यह भी पढ़ें 👉  मंडलायुक्त के निर्देश पर पांच विभागों की संयुक्त टीम ने घोड़ानाला क्षेत्र में 6 हैंडपंपों के पानी के लिए नमूने

गनीमत रही कि जैसे ही तीनों कार सवार बाहर निकले तो तब कार बही। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जिसके बाद पुलिस ने यहां वाहनों की आवाजाही रोक दी है। 

उधर बारिश के कारण चंपावत, रुद्रपुर और हल्द्वानी समेत अन्य जगहों पर बस्तियों में पानी भर गया। रुद्रपुर में कल्याणी नदी में पानी बढ़ गया। जिससे नदी से सटे स्थानों में जलभराव होने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहां जल संस्थान के पंप हाउस में रखे सिलिंडर से क्लोरीन गैस का रिसाव, मौके में मची भगदड़, कई अस्पताल में भर्ती

उधर, पिथौरागढ़ जिले के टनकपुर-तवाघाट एनएच के पास धारचूला नयाबस्ती में भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिरने से सड़क बंद हो गई है। जिस कारण दोनों और दर्जनों वाहन और ग्रामीण फंसे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- गहरी नींद में थे मजदूर, तभी आई जोर के धमाके की आवाज और बर्फ में दब गईं 57 जिंदगियां, देवदूत' बनकर पहुँची सेना ने बर्फबारी के बीच जान हथेली पर रख कैसे किया रेस्‍क्‍यू?

वही जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मानसून उत्तराखंड में पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इसके चलते पिछले हल्की से मध्यम बारिश आगे भी जारी रहेगी। शुक्रवार और शनिवार को भी तराई में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।