उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ महसूस हुई भूकंप के झटके, तीव्रता 3.6 मापी गई; किसी नुकसान की सूचना नहीं

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब 2:40 बजे आए इन झटकों से कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य के कैबिनेट में यह हुए महत्वपूर्ण फैसले , प्रदेश की आबकारी नीति को सरकार ने मंजूरी दी …. पड़े पूरी खबर

 

 

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र बागेश्वर ही रहा। इसका अक्षांश 30.02 उत्तर और देशांतर 79.95 पूर्व दर्ज किया गया, जबकि इसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई जा रही है।

 

 

भूकंप के झटके महसूस होने के समय अधिकांश लोग खेतों में काम कर रहे थे। वहीं रविवार होने के कारण कई लोग घरों की छतों पर धूप का आनंद ले रहे थे। अचानक धरती डोलने से लोग कुछ क्षणों के लिए भयभीत हो गए और घरों व भवनों से निकलकर खुले स्थानों की ओर दौड़ पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- महीने के आखिरी दिनों में बढ़ेगी सर्दी, उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बारिश-बर्फबारी का किया अलर्ट जारी

 

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र बागेश्वर में ही था, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भूकंप के झटकों से घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क और सजग रहें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जल्द इस मशीन से बंटेगा सरकारी राशन