उत्तराखण्डकुमाऊं,

पुलिस की सतर्कता से बुजुर्ग के ₹15 हजार लौटे

लालकुआं न्यूज- थाना लालकुआं पुलिस की तत्परता और ईमानदारी से 85 वर्षीय बुजुर्ग को उनकी खोई हुई नकदी वापस मिल गई। तिवारी नगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी श्री दीवान सिंह नयाल ने थाना पहुंचकर बताया कि वे एसबीआई बैंक से ₹15,000 निकालकर लौट रहे थे, तभी बैंक के पास उनकी थैली गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को मिली पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की सौगात, सीएम धामी ने गौलापार में किया शुभारंभ

 

सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला और कांस्टेबल तरुण मेहता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार में लगे कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में एक व्यक्ति को थैली उठाते देखा गया। पुलिस ने उसकी पहचान कर थैली बरामद की और उसमें रखे ₹15,000 की राशि सुरक्षित रूप से बुजुर्ग को वापस दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ रियल स्टेट कारोबारी ने जबरन महिला कर्मी को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म, महिला की तहरीर पर हुआ मुकदमा दर्ज।

 

 

इस ईमानदार और मानवीय कार्य के लिए दीवान सिंह नयाल ने पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और धन्यवाद व्यक्त किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में किराना दुकान की आड़ में बेच रहा था चरस पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकदी भी की बरामद