उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां युवक ने पिता की पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत

पिथौरागढ़ न्यूज़– डीडीहाट में एक 19 वर्षीय युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना गुरुवार तड़के तीन बजे के आसपास की है। सुबह साढ़े सात बजे तक भी जब युवक के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो माता-पिता को घटना की जानकारी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  संघ शताब्दी वर्ष पर बिंदुखत्ता में विशाल हिंदू सम्मेलन

दूसरी चाबी से कमरा खोलकर अंदर पहुंचे माता-पिता ने जब खून से लथपथ बेटे का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। नगर से लगे गोलथल हाटथर्प निवासी गर्वित डसीला पुत्र दीपक डसीला घोड़ाखाल नैनीताल से इंटर की पढ़ाई करने के बाद बीते एक वर्ष से दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ वीआईपी गेट के समीप झाड़ियां में मिला मरणासन्न हालत में युवक, शरीर में चोट के निशान, मौके पर लोगों की लगी भीड़

 

 

एनडीए की परीक्षा देने के बाद वह दस दिन पहले ही माता-पिता के साथ डीडीहाट अपने गांव आया। बीते 28 अप्रैल को जारी एनडीए परीक्षाफल में युवक को सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि तनाव में आकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। युवक ने चार पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें अपनी असफलता को मौत का कारण बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, नगर पंचायत अध्यक्ष की सूचना पर 52 पाउच कच्ची शराब बरामद