उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई ASP के तबादले; हरबन्स सिंह बने हल्द्वानी के नए अपर पुलिस अधीक्षक

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में नैनीताल जिले को नया अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मिला है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
तबादला सूची के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल का तबादला करते हुए उन्हें उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह को स्थानांतरित कर अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल बनाया गया है।
इसके अलावा प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर भेजा गया है। वहीं स्वतंत्र कुमार सिंह का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून के पद पर किया गया है।
इसी क्रम में उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के पद से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। शासन की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल के बाद अब हल्द्वानी समेत देहरादून और ऊधमसिंहनगर में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर पर जिम्मेदारियां बदली हैं। नई तैनाती के साथ अधिकारियों के सामने कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़ी जिम्मेदारियों को संभालने की चुनौती होगी।








