उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ मां के सामने ही खेत में खेल रहे चार साल के मासूम को तेंदुए ने बनाया अपना निवाला

उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में अपने खेत में चारा काट रही मां के सामने ही खेत में खेल रहे चार वर्षीय मासूम को तेंदुए ने मार डाला। मां और आसपास चारा काट रहीं महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। गले पर तेंदुए के दांत लगने से बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही सूचना पर वन विभाग व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- हल्द्वानी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम में जुटे लोग, कहीं LED स्क्रीन तो कहीं सजने लगी दीवारें

रविवार शाम करीब पांच बजे ग्राम टुकड़ी निवासी सुखविंदर कौर पत्नी मंगल सिंह अपने चार वर्षीय बेटे जसवंत सिंह को लेकर गांव की अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गई थी। सुखविंदर ने बेटे को खेत की मेड़ के पास खेलने के लिए छोड़ दिया और चारा काटने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दोस्त ने बाइक गिरवी रखने को कहा, माना करने पर दोस्त ने कर दी अपने साथी की हत्या, एसपी ने किया खुलासा

इसी दौरान पास के गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने मासूम पर हमला कर दिया। तेंदुए को देखते ही मां और अन्य महिलाओं ने शोर मचाया, जिससे घबराकर तेंदुआ मासूम को छोड़ गन्ने के खेत में चला गया। गर्दन पर तेंदुए के दांत लगने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता का कार्यकाल सर्वसम्मति से आगे बढ़ा

सूचना मिलते ही सुदली मठ वन क्षेत्राधिकारी खुशाल राम टम्टा वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई शंकर सिंह बिष्ट, अशोक कांडपाल, कांस्टेबल नवनीत कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बच्चे की मौत पर पिता मंगल सिंह, मां सुखविंदर कौर और दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।